सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जेएनसीटी प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, एलएनसीटी ग्रुप द्वारा गुरु द्रोणाचार्य शिक्षक सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन होटल रॉयल पैलेस विदिशा में किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज निर्माण में शिक्षकों के अतुलनीय योगदान को सम्मानित करना रहा। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी शिशुपाल सिंह जाटव और विकासखंड अधिकारी चंद्रकांत त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर 75 से अधिक शिक्षकों को एलएनसीटी ग्रुप द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में एलएनसीटी ग्रुप से सौरभ जैन मुकेश ठाकुर एवं अनुराग चौकसे ने मंच संचालन किया। जेएनसीटी प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के रजिस्टर मोहित पंड्या एवं एडमिशन डायरेक्ट अरुण कुमार पटेल के द्वारा ग्रुप के बारे में सभी शिक्षकों को अवगत कराया गया एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। समारोह का उद्देश्य शिक्षकों के उस सतत योगदान को सम्मान देना था, जो वे शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने में निरंतर लगे हुए हैं।

 

#गुरुद्रोणाचार्यपुरस्कार #शिक्षकमान्यता #जेएनसीटीयूनिवर्सिटी #शिक्षाउत्कृष्टता #शिक्षकसम्मान #शिक्षासमाचार