सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ Bhopal : जेएनसीटी कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष व्याख्यान का आयोजन
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्यप्रदेश काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, भोपाल के सहयोग एवं समर्थन से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जय नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, भोपाल में पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास विषयों पर दो महत्वपूर्ण विशेषज्ञ व्याख्यानों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम विशेषज्ञ व्याख्यान मध्यप्रदेश में जलवायु कार्रवाई : स्थानीय पहल एवं सफलता की कहानियाँ विषय पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. स्वाति मोघे, स्टेट डायरेक्टर, एमपी-सीजी, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को जलवायु परिवर्तन, पर्यावरणीय स्थिरता, सामुदायिक सहभागिता तथा प्रदेश में संचालित सफल संरक्षण अभियानों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
दूसरा विशेषज्ञ व्याख्यान डिजिटल कार्बन फुटप्रिंट विषय पर आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. सविता दीक्षित, प्रोफेसर, रसायन विज्ञान विभाग, मैनिट भोपाल ने डिजिटल तकनीकों के पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों तथा डिजिटल कार्बन उत्सर्जन को कम करने के उपायों पर प्रकाश डाला। उन्होंने जिम्मेदार तकनीकी उपयोग एवं हरित डिजिटल भविष्य के निर्माण में व्यक्तिगत योगदान के महत्व को रेखांकित किया।
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मकता एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से डॉ. मोहित पंड्या, मैनेजमेंट रिप्रेजेंटेटिव, जेएनसीटी के सतत मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का सफल संयोजन डॉ. ऋषु उपाध्याय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। संकाय समन्वयक के रूप में डॉ. बुशरा फातिमा एवं प्रो. दीप्ति तिवारी तथा छात्र समन्वयकों में काव्यांश गुप्ता, मोहित राजपूत, परी मौर्य एवं अनुष्का सक्सेना ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनस #वरण #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #सहय