सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश गांधी मेडिकल कॉलेज एवं मेदांता फाउंडेशन के समन्वय से थैलेसीमिया के लिए गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल में जीवनधारा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंजीयन आभा आईडी निर्माण पॉइंट ऑफ केयर जांच एचएलए टाइपिंग फिजियोथेरेपी मनोवैज्ञानिक परामर्श दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं पेंशन कार्ड प्रक्रिया प्रसव पूर्व परामर्श सहित विभिन्न सेवाएँ एक ही स्थल पर उपलब्ध कराई गईं। इसके लिए कुल 10 सेवा स्टॉल स्थापित किए गए थे।

शिविर में 83 मरीजों का पंजीयन 69 आभा आईडी निर्माण 62 मरीजों की एचएलए टाइपिंग 142 सैंपल कलेक्शन 109 स्क्रीनिंग जांच 52 मरीजों को फिजियोथेरेपी सेवाएँ 24 मरीजों को मनोवैज्ञानिक परामर्श 66 मरीजों को काउंसलिंग सेवाएँ और 35 मरीजों के यूडीआईडी कार्ड की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। साथ ही 18 गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व परामर्श प्रदान किया गया। शिविर में सिकल थैल मित्र एनसीसी कैडेट्स शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय की छात्राओं पाथ एवं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। शिविर में मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता अधीक्षक उपसंचालक ब्लड सेल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
#जीवनधारा_शिविर #थैलेसीमिया #स्वास्थ्य_सेवा #चिकित्सा_शिविर #जनस्वास्थ्य #स्वास्थ्य_जागरूकता #मरीज_सेवा #हेल्थ_केयर #मेडिकल_कैंप #सामाजिक_सेवा