सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भोपाल अंतर्गत कार्यालय लीगल एड डिफेंस काउंसिल अंतर्गत 01 चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल, 03 डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल एवं 06 असिस्टेंटट लीगल एड डिफेंस काउंसिल के पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति की जाना है।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भोपाल सुनीत अग्रवाल ने बताया कि उक्त पदों पर नियुक्ति के संबंध में सूचना, आवेदन पत्र का प्रारूप, संशोधित लीगल एड डिफेंस काउंसिल स्कीम-2022 एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा जारी एस.ओ.पी. जिला न्यायालय भोपाल की वेबसाईट https://bhopal.dcourts.gov.in एवं मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की वेबसाईट पर उपलब्ध होकर डाउनलोड किया जा सकता है।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भोपाल सुनीत अग्रवाल ने अपील की है कि इच्छुक अर्ह अधिवक्तागण 02 जनवरी 2026 सांयः 05 बजे तक अथवा उसके पूर्व अपने आवेदन निर्धारित प्रारूप में कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,भोपाल के समक्ष डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं। अधिक जानकारी एवं आवेदन के प्रारूप के लिए वेबसाईट पर विजिट कर सकते है।

#लीगलएड #विधिकसेवाप्राधिकरण #कानूनीसहायता #न्यायसेवा #आवेदन