सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय,भोपाल की जिला रोगी कल्याण समिति की कार्यकारणी की बैठक कलेक्टर सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत ईला तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला भोपाल डॉ. मनीष शर्मा, सदस्य सचिव डॉ. संजय जैन, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जयप्रकाश जिला चिकित्सालय, भोपाल के साथ कार्यकारणी के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहें।
बैठक में चिकित्सालय की मरीजों के हित से संबंधित सुविधाओं एवं अस्पताल प्रशासन से संबंधित एजेण्डा कलेक्टर के समक्ष स्वीकृति एवं अनुमोदन के लिए रखे गये।
बैठक में एस.आर मद से नेत्र रोग विभाग हेतु ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप एवं हाईड्रोलिंक ऑपरेशन टेबल को नेत्र रोग विशेषज्ञ के स्पेसिफिकेशन के आधार पर निममानुसार क्रय करने की स्वीकृति दी गई। मुख्य ऑपरेशन थियेटर की मॉड्यूलर ओ.टी के ए.सी को सुधारने का निर्णय लिया गया।
पीडब्लूडी, ईएण्डएम के कार्यपालन यंत्री के निरीक्षण उपरांत लिये गये निर्णय के आधार पर ही ए.सी को सुधारवाया जाये अथवा पूर्ण रूप से बदला जाये, उनके द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर बजट के साथ प्रस्ताव शीघ्र ही कलेक्टर के स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया जायेगा। इलेक्ट्रीकल एवं फायर ऑडिट शीघ्र कराये जाने का निर्णय लिया गया। पार्किंग के टेन्डर शर्तों की स्वीकृति प्रदान की गई और उसके कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कर चयनित एजेंसी से कार्य कराये जाने का कार्यकारणी समिति द्वारा सहमति दी गई। ब्लड कम्पोनेंट फेसेलिटी चिकित्सालय में प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया।
इसी प्रकार बैठक में ब्रोस्कोस्कोपी एवं अन्य जांचो सी.बी.सी.टी के उपभोगिता शुल्क जिला रोगी कल्याण समिति, को ए.पी.एल श्रेणी के मरीजों द्वारा प्रदाय किये जाने का निर्णय लिया गया। मरीजों के ईलाज के हित में अन्य सुविधायें बढाये जाने वाले प्रस्तावों पर भी सहमति प्रदान की गई।
#रोगीकल्याणसमिति, #स्वास्थ्यसेवा, #बैठक, #सरकारीअस्पताल, #स्वास्थ्यव्यवस्था, #मध्यप्रदेश, #लोकस्वास्थ्य