सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बैंक ऑफ़ इंडिया बैरागढ़ ब्रांच की ओर से विजय दिवस के उपलक्ष्य पर जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित शासकीय अनुसूचित जाति छात्रावास एवं आश्रम शाला में पौधारोपण किया गया।

कार्यक्रम में बैंक ऑफ़ इंडिया की ओर से प्रबंधक आदित्य तिवारी, सहायक प्रबंधक सोनाली त्रिपाठी सहित कार्यालय सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग के सीईओ अमित कुमार अरजरिया तथा महाविद्यालय छात्रावास के स्टाफ ने पौधारोपण किया। साथ ही बच्चों को पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ का संदेश भी दिया गया।
#जनजातीयविभाग #छात्रावास #पौधारोपण #शहीदोंकोश्रद्धांजलि #पर्यावरणसंरक्षण