सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी (एसजीएसयू), भोपाल की बी.पी.ई.एस. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा जमना केवट ने खेलो एमपी यूथ गेम्स में 52 किलोग्राम महिला वर्ग जूडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता सागर (मध्य प्रदेश) में आयोजित की गई।
जमना ने प्रतियोगिता के दौरान कुल 6 मुकाबले खेले और सभी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला नरसिंहपुर और भोपाल के खिलाड़ियों के बीच खेला गया, जिसमें भोपाल की जमना केवट ने शानदार दांव लगाते हुए इप्पोन से जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल हासिल किया।
इस उपलब्धि पर एसजीएसयू के कुलाधिपति डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि जमना केवट की यह सफलता हमारे विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण का प्रमाण है। विश्वविद्यालय खेल और शिक्षा के संतुलित विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। हमें विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन करते रहेंगे।”
इस अवसर पर एसजीएसयू के कुलगुरु डॉ. विजय सिंह और कुलसचिव डॉ सितेश कुमार सिन्हा ने कहा कि एसजीएसयू विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है, जमना की यह उपलब्धि हमारे विश्वविद्यालय में खेल प्रतिभाओं को मिल रहे बेहतर प्रशिक्षण और प्रोत्साहन का परिणाम है। हमें उन पर गर्व है।
इस उपलब्धि पर एसजीएसयू के कुलगुरु डॉ. विजय सिंह, कुलसचिव डॉ. सितेश कुमार सिन्हा, डीएसडब्ल्यू डॉ. विनोद कुमार शर्मा, शिक्षा विभाग से डॉ. संजू शर्मा, खेल निदेशक ममलेश कर्मा, वरिष्ठ खेल अधिकारी एवं सहायक प्रोफेसर नलिनी खरे सहित समस्त एसजीएसयू परिवार ने जमना केवट को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं
विश्वविद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि जमना भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
#जमना_केवट #एमपीयूथगेम्स #स्वर्णपदक #खेलसमाचार #युवा_खिलाड़ी #मध्यप्रदेश