सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संभागायुक्त संजीव सिंह ने कमिश्नर कार्यालय सभागार से वीसी के माध्यम से आयोजित बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा की।
संभागायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। भावी पीढ़ी का जीवन सुरक्षित रखने के लिए जल संरक्षण और संवर्धन अनिवार्य है। अभियान से जुड़े विभागों के अधिकारी कार्ययोजना बनाकर अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं। सभी अधिकारी जल गंगा संवर्धन अभियान में सर्वोच्च प्राथमिकता से जल संरक्षण के कार्य कराएं। इसके साथ ही संभाग के सभी जिलों के लिए विगत वर्ष निर्माण किये खेत तालाबों अन्य जल संरचनाओं के निर्माण से संचित जल के माध्यम से किसानों को सिंचाई में होने वाले लाभ, फसल की उत्पादकता में वृद्धि एवं भूमिगत जल स्तर की वृद्धि की विस्तृत अध्यय़न कर रिपोर्ट तैयार करें। नदियों के जल का पर्यावरण बोर्ड के माध्यम से जल परीक्षण रिपोर्ट तैयार करें। नदियों के उद्गम स्थल एवं संरक्षण, संवर्धन की व्यापक कार्य योजना तैयार कर कार्य करें। इसके साथ ही भारत सरकार एवं राज्य सरकार के पोर्टल पर रियल टाइम डाटा अपलोड करें। इसके साथ ही कलेक्टर्स के माध्यम से महीनें में अभियान के प्रगृति का रिव्यू करवाएं।
वीसी के माध्यम से आयोजित बैठक में संभाग के सभी जिलों के जिला पंचायत सीईओ, संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
#जल_गंगा_संवर्धन #जल_संरक्षण #मध्यप्रदेश #वीसी_समीक्षा #सरकारी_योजना #पर्यावरण #जल_प्रबंधन