सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत भोपाल जिले के विकासखंड बैरसिया के सेक्टर क्रमांक-1 ललरिया के ग्राम मैंगरा कला में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सहयोग से “जल संवाद कार्यक्रम” का आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामवासियों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखना रहा।
इस दौरान उपस्थित सभी ग्रामवासियों एवं सदस्यों को जल के महत्व से अवगत कराते हुए जल शपथ दिलाई गई तथा सभी को वर्षा जल संचयन,जल के सदुपयोग एवं संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक टीना शर्मा, नवांकुर प्रमुख गायत्री ठाकुर (एडवोकेट), मेंटर्स सुशील चंद पांड्या एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।
#जल_गंगा_संवर्धन #जल_संरक्षण #मध्यप्रदेश #वीसी_समीक्षा #सरकारी_योजना #पर्यावरण #जल_प्रबंधन