सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत विकासखंड बैरसिया में श्रमदान एवं जल संवाद गतिविधियों का आयोजन किया। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत भीम नगर भोपाल में सीएमसीएलडीपी, भोपाल फंदा की कीर्ति चौरसिया ने बच्चों के साथ पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं रैली के माध्यम से जल है तो कल है का नारा लगा कर नागरिकों को जागरुक किया गया । जल गंगा संवर्धन अभियान में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं युवाओं को इसके महत्व से जोड़ना है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। जिनमें चित्रकला, प्रतियोगिता नारा लेखन, संवाद तथा गीत/कविता प्रस्तुति प्रमुख रहे। चित्रकला और नारा लेखन के माध्यम से विद्यार्थियों ने जल है तो कल है जैसे संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं संवाद एवं गीत-कविता के जरिए जल संरक्षण के सामाजिक और पर्यावरणीय महत्व को दर्शाया गया।

 

#जल_गंगा_अभियान#जल_संरक्षण#विद्यार्थी_पहल#पर्यावरण_संरक्षण#सीएमसीएलडीपी#जल_बचाओ#जागरूकता_अभियान#हरित_भविष्य#युवा_पर्यावरण_के_लिए