सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अगर आप पहली बार आयकर रिटर्न (ITR) फाइल करने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। ITR भरते समय कुछ खास दस्तावेज़ों की जरूरत होती है, जिनकी अनुपस्थिति में आपको टैक्स छूट का लाभ नहीं मिल पाता या फॉर्म भरने में समस्याएं आ सकती हैं।
सबसे पहले नौकरीपेशा लोगों को फॉर्म 16 की आवश्यकता होगी, जो उनके नियोक्ता द्वारा जारी किया जाता है। इसमें आपकी सालभर की आय और टीडीएस से जुड़ी जानकारी होती है। इसके साथ ही बैंक स्टेटमेंट, एफडी इंटरेस्ट सर्टिफिकेट, और सैलरी स्लिप भी आवश्यक होती है।
अगर आपने किसी स्कीम में निवेश किया है जैसे LIC, PPF, ELSS, तो उसकी रसीद या प्रमाण पत्र भी संभाल कर रखें। ये दस्तावेज़ टैक्स छूट दिलाने में मदद करेंगे। इसके अलावा, अगर आप किराए के मकान में रहते हैं, तो रेंट एग्रीमेंट भी जरूरी है। होम लोन लिया है, तो उसकी इंटरेस्ट सर्टिफिकेट और अन्य कागजात भी तैयार रखें।
इन सभी दस्तावेजों की पहले से तैयारी आपको आईटीआर फाइलिंग के समय परेशानी से बचा सकती है और टैक्स बचाने में भी मददगार होगी।
#आईटीआर2025 #टैक्सफाइलिंग #आयकररिटर्न #फॉर्म16 #टैक्सछूट #इनकमटैक्स