सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नई दिल्ली। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल ने हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 37 पद भरे जाएंगे। इनमें हेड कांस्टेबल मोटर मैकेनिक के 21 पद और हेड कांस्टेबल शिक्षा एवं तनाव परामर्शदाता के 16 पद शामिल हैं।
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 सितंबर से 27 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकते हैं। आवेदन भर्ती पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा करना होगा। मोटर मैकेनिक पद के लिए संबंधित तकनीकी योग्यता और शिक्षा एवं तनाव परामर्शदाता पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करना जरूरी है।
चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर-4 के तहत ₹25,500 से लेकर ₹81,100 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। पद के अनुसार आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित है। भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षा, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, कौशल परीक्षा और चिकित्सा परीक्षण शामिल हैं।
आईटीबीपी की इस भर्ती में निर्धारित शर्तों के अनुसार आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जबकि पात्र श्रेणियों को शुल्क में छूट दी गई है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले पदवार शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों की आधिकारिक अधिसूचना में जांच कर लें।
Hashtags: #Education #Bhopal #Desksource #आईट #एनएन #टवर #DeskSource #तहत #इनम #ऑनल