सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : ईरान और इजरायल के बीच तनाव चरम पर पहुंच चुका है। अमेरिका के परमाणु ठिकानों पर बंकर-बस्टर हमलों के बाद अब इजरायली सेना ने ईरान के कई सैन्य एयरबेस और मिसाइल ठिकानों पर जबरदस्त हमला किया है।
इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने दावा किया कि उसके 15 से अधिक लड़ाकू विमानों और ड्रोन ने पश्चिमी, मध्य और पूर्वी ईरान में 6 प्रमुख एयरफील्ड्स को निशाना बनाया। इनमें तेहरान का मेहराबाद, मशहद और देजफुल जैसे एयरबेस शामिल हैं। हमलों में रनवे, बंकर, ईंधन आपूर्ति विमान और F-14, F-5 और AH-1 जैसे ईरानी लड़ाकू विमानों को भारी नुकसान पहुंचा है।
IDF के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर किए गए इन हमलों का उद्देश्य ईरान की मिसाइल लॉन्च साइट्स और सैन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर को निष्क्रिय करना था। करमानशाह क्षेत्र में मिसाइल भंडारण स्थानों को भी पूरी तरह ध्वस्त करने का दावा किया गया है।
इजरायली सेना ने साफ किया कि यह ऑपरेशन उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया गया है। “हम अपनी सलामती के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं,” IDF ने कहा।
इस हमले के बाद ईरानी हवाई संचालन क्षमताओं को बड़ा झटका लगा है। पश्चिम एशिया में यह संघर्ष और गहराने की आशंका को जन्म दे रहा है।
#इजरायल_हमला #ईरान_तनाव #हवाई_हमला #फाइटर_जेट_तबाह #एयरबेस_हमला #इजरायल_ईरान_युद्ध