सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  : iQOO Z10R 5G स्मार्टफोन की भारत में आज से सेल शुरू हो गई है। इस दमदार स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत ₹19,499 रखी गई है और यह Amazon और iQOO स्टोर पर उपलब्ध है। कंपनी इस पर ₹2000 तक का डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस भी दे रही है, जिससे फोन को मात्र ₹17,499 में खरीदा जा सकता है।

iQOO Z10R 5G को MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर, 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसमें 6.77-इंच की फुल HD+ AMOLED क्वाड कर्व स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है।

फोन में 5700mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP Sony IMX882 सेंसर के साथ OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा और 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

फोन Android 15 आधारित Funtouch OS 15 पर चलता है और इसमें कई AI फीचर्स जैसे AI Erase 2.0, Circle to Search, Photo Enhance और AI Transcript Assist शामिल हैं।

iQOO Z10R 5G दो कलर ऑप्शन – Aquamarine और Moonstone में उपलब्ध है। IP68/IP69 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन इसकी मजबूती को साबित करता है।

जो यूजर्स पावरफुल प्रोसेसर, शानदार कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ वाले फोन की तलाश में हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

#iQOOZ10R5G #iQOOफोन #5Gस्मार्टफोन #iQOOडिस्काउंट #iQOOऑफर #iQOOबैटरी #iQOOकैमरा