आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) अपने आखिरी स्टेज में प्रवेश कर चुकी है। लीग स्टेज के 70 में से 6 ही मैच बाकी हैं। 8 टीमों ने 13 और 2 टीमों ने 12-12 मैच खेल लिए हैं। इस दौरान टूर्नामेंट के 125 में से 29 करोड़पति खिलाड़ी ज्यादातर मैचों के लिए बेंच पर ही बैठे रह गए। 2 करोड़ से ज्यादा कीमत वाले 5 खिलाड़ियों ने एक भी मैच नहीं खेला। 4 खिलाड़ियों को एक ही मैच मिला, 3 प्लेयर्स ने 2 मुकाबले खेले, वहीं 4 खिलाड़ियों को महज 3 ही मैच में मौके मिले।
16.25 करोड़ रुपए के बेन स्टोक्स को CSK ने 2, तो वहीं 10 करोड़ के लॉकी फर्ग्यूसन को KKR ने 3 ही मैच खिलाए। 6 करोड़ रुपए के शिवम मावी तो पूरे सीजन एक भी मैच नहीं खेल सके। गुजरात ने उनसे 12वें खिलाड़ी के रूप में सिर्फ फील्डिंग ही कराई और 9 मैच जीतकर टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई भी कर लिया।
आगे स्टोरी में हम 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की कीमत वाले टॉप-10 खिलाड़ियों की बात करेंगे, जिन्होंने खराब प्रदर्शन, इंजरी या अन्य कारणों से टीम के साथ ट्रैवल तो किया लेकिन ज्यादातर मैचों में एक्स्ट्रा प्लेयर के रूप में बेंच पर ही बैठे रह गए। इनमें उन्हीं करोड़पति खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जो इस सीजन 3 या उससे कम मैच ही खेल सके।
10 टीमों में 125 करोड़पति, 25 की कीमत 10 करोड़ प्लस
IPL की 10 टीमों में कुल 240 प्लेयर्स हैं। इनमें 125 की कीमत एक करोड़ से ज्यादा और 115 प्लेयर्स की कीमत 20 से 90 लाख के बीच है। करोड़पतियों में भी 25 प्लेयर्स की कमाई 10 करोड़ से ज्यादा की है। इनमें श्रेयस अय्यर, प्रसिद्ध कृष्णा और ऋषभ पंत जैसे प्लेयर्स शामिल नहीं हैं। क्योंकि ये खिलाड़ी करोड़पति तो हैं, लेकिन इंजरी के चलते पूरे सीजन एक भी मैच नहीं खेल सके, इनकी जगह टीमों ने रीप्लेसमेंट प्लेयर्स को स्क्वॉड में शामिल किया है।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) अपने आखिरी स्टेज में प्रवेश कर चुकी है। लीग स्टेज के 70 में से 6 ही मैच बाकी हैं। 8 टीमों ने 13 और 2 टीमों ने 12-12 मैच खेल लिए हैं। इस दौरान टूर्नामेंट के 125 में से 29 करोड़पति खिलाड़ी ज्यादातर मैचों के लिए बेंच पर ही बैठे रह गए। 2 करोड़ से ज्यादा कीमत वाले 5 खिलाड़ियों ने एक भी मैच नहीं खेला। 4 खिलाड़ियों को एक ही मैच मिला, 3 प्लेयर्स ने 2 मुकाबले खेले, वहीं 4 खिलाड़ियों को महज 3 ही मैच में मौके मिले।
16.25 करोड़ रुपए के बेन स्टोक्स को CSK ने 2, तो वहीं 10 करोड़ के लॉकी फर्ग्यूसन को KKR ने 3 ही मैच खिलाए। 6 करोड़ रुपए के शिवम मावी तो पूरे सीजन एक भी मैच नहीं खेल सके। गुजरात ने उनसे 12वें खिलाड़ी के रूप में सिर्फ फील्डिंग ही कराई और 9 मैच जीतकर टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई भी कर लिया।