आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : लखनऊ की मुंबई पर 5 रन की रोमांचक जीत के बाद इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में प्लेऑफ की जंग और रोचक होती जा रही है। मंगलवार रात मिली जीत ने LSG को CSK की बराबरी पर ला दिया है। दोनों के टेबल में एक समान 15-15 अंक हैं, हालांकि धोनी की टीम नेट रनरेट से आगे है, वहीं रोहित शर्मा की टीम 14 अंक के साथ नंबर-4 पर है। टीम को अपना अगला मुकाबला जीतना ही होगा। हारने की स्थिति में मुबई को दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा।
टू्र्नामेंट में आज PBKS और DC के बीच सीजन का 64वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले को जीतने की स्थिति में पंजाब की टीम मुंबई के बराबर 14 अंक हासिल कर लेगी, वहीं प्लेऑफ की होड़ से बाहर हो चुकी दिल्ली के जीतने पर पंजाब का खेल बिगड़ जाएगा।
अब भी प्लेऑफ की 3 जगह बाकी हैं, जिसके लिए 7 टीमों में रेस है। गुजरात पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है, जबकि हैदराबाद और दिल्ली बाहर हैं।
आगे स्टोरी में हम सभी टीमों के पॉइंट्स टेबल की सिचुएशन देखेंगे और जानेंगे कि उन्हें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कितने मैच जीतने होंगे।
क्वालिफाई करने के लिए कितने मैच जीतने होंगे?
IPL में पिछले सीजन से 10 टीमें शामिल की गईं, लेकिन एक टीम लीग स्टेज में ज्यादा से ज्यादा 14 मैच ही खेलेगी। ऐसे में टूर्नामेंट के इस स्टेज पर 16 से ज्यादा पॉइंट हासिल करने वाली टीम क्वालिफाई कर जाएगी। वहीं 14 से कम पॉइंट रखने वाली टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।
63 लीग मैचों के बाद अब भी कम से कम 3 टीमें 16 पॉइंट्स और 2 टीमें 17 पॉइंट्स के साथ लीग स्टेज फिनिश कर सकती हैं। ऐसे में टॉप-4 में बने रहने के लिए टीमों को रन रेट मेंटेन करना भी बेहद जरूरी है।
अब जानते हैं 63वां मैच खेलने वाली MI और LSG की सिचुएशन…
पहले विजेता…
KKR को हराकर प्लेऑफ में पहुंच सकती है LSG
अपने होमग्राउंड पर मुंबई से जीतने के बाद लखनऊ 15 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल के तीसरे नंबर पर आ गई है। टीम के पास CSK के बराबर 15 अंक हैं, दोनों के बीच का 45वां मुकाबला बारिश के कारण नो रिजल्ट रहा था, ऐसे में दोनों को एक-एक अंक मिले थे।