सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आंचलिक विज्ञान केंद्र, भोपाल केंद्र परिसर में अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस मनाने जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस पृथ्वी पर जीवन के लिए क्षुद्रग्रहों के कारण संभावित खतरे के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है और हमें पृथ्वी को कोई बड़ा नुकसान पहुंचाने से पहले अंतरिक्ष में ऐसे पिंडों को नष्ट करने के लिए एक वैश्विक रणनीति बनाने का आह्वान करता है। यह केंद्र, इस अवसर को चिह्नित करने के लिए, ” एस्टेरॉयड एपोफिस: एक ब्रह्मांडीय मेहमान या हमारी नीली धरती के लिए एक खतरा?” विषय पर एक लोकप्रिय विज्ञान व्याख्यान, “हमारा एस्टेरॉयड बेल्ट” पर एक कार्यशाला, “प्लेनेटरी डिफेंडर्स” पर एक फिल्म शो, “कैसे एक एस्टेरॉयड डायनासोर के विलुप्त होने का कारण बना विषय पर एक स्टोरी टेलिंग सत्र” आदि कार्यक्रम छात्रों, शिक्षकों और आम जनता के लिए आयोजित करने जा रहा है ।
इसके अतिरिक्त, झीलों के शहर में पहली बार इस अवसर पर एस्टेरॉयड अपोफिस के छोटे आकार के मॉडल का प्रदर्शन भी किया जा रहा है। आप सभी इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं।
#एस्टेरॉयडदिवस, #विज्ञानकेंद्र, #भोपालसमारोह, #खगोलशास्त्र, #शिक्षा, #नासा, #अंतरिक्षविज्ञान