सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी (एसजीएसयू) के स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज द्वारा विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक आवश्यकताओं से जोड़ने के उद्देश्य से एक विशेष विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। "रियल वर्ल्ड स्किल्स के माध्यम से फार्मेसी विद्यार्थियों को सशक्त बनाना" विषय पर आयोजित इस सत्र में फार्मा करियर ब्रिज के संस्थापक एवं निदेशक कृष्णेंदु मिश्रा ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया।
विशेषज्ञ व्याख्यान के दौरान कृष्णेंदु मिश्रा ने फार्मास्युटिकल उद्योग में तेजी से बदलते परिदृश्य, रोजगार के नए अवसरों, उद्योग की अपेक्षाओं तथा करियर निर्माण के लिए आवश्यक व्यावहारिक कौशल पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज केवल शैक्षणिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को उद्योग की कार्यप्रणाली, तकनीकी दक्षता, संवाद कौशल और व्यावसायिक दृष्टिकोण विकसित करना भी आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने तथा निरंतर सीखने की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विशेषज्ञ से विभिन्न करियर विकल्पों, फार्मा उद्योग में रोजगार की संभावनाओं, उच्च शिक्षा, अनुसंधान तथा कौशल विकास से जुड़े विषयों पर संवाद किया। संवादात्मक सत्र में विद्यार्थियों को उद्योग के वास्तविक अनुभवों से सीखने और भविष्य की चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार करने का अवसर मिला।
इस अवसर पर स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा, "आज की शिक्षा को उद्योग की आवश्यकताओं से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी का प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी केवल डिग्री लेकर नहीं, बल्कि उद्योग के अनुरूप आवश्यक कौशल, व्यावहारिक अनुभव और आत्मविश्वास के साथ विश्वविद्यालय से निकलें। ऐसे विशेषज्ञ व्याख्यान विद्यार्थियों को वास्तविक कार्यस्थल की अपेक्षाओं को समझने और सफल करियर के लिए तैयार होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।"
स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के कुलगुरु डॉ. विजय सिंह ने कहा, "आज का फार्मास्युटिकल उद्योग तेजी से बदल रहा है और उसके अनुरूप विद्यार्थियों में तकनीकी दक्षता, व्यावहारिक ज्ञान तथा उद्योग की कार्यप्रणाली की समझ विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। विश्वविद्यालय का प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी को कक्षा शिक्षण के साथ-साथ उद्योग विशेषज्ञों से सीखने, वास्तविक समस्याओं को समझने और व्यावसायिक कौशल विकसित करने के पर्याप्त अवसर मिलें। ऐसे विशेषज्ञ व्याख्यान विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उन्हें रोजगार एवं शोध के बेहतर अवसरों के लिए तैयार करते हैं।"
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सितेश कुमार सिन्हा ने कहा, "स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी उद्योग-समेकित एवं कौशल-आधारित शिक्षा मॉडल पर कार्य कर रही है, जिसमें पाठ्यक्रम के साथ-साथ नियमित विशेषज्ञ व्याख्यान, इंटर्नशिप, औद्योगिक भ्रमण और व्यावहारिक प्रशिक्षण को विशेष महत्व दिया जाता है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक रूप से सक्षम बनाना नहीं, बल्कि उन्हें उद्योग के लिए पूर्णतः तैयार, आत्मनिर्भर और भविष्य के अनुरूप दक्ष पेशेवर बनाना है।"
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #सपर #एसज #एसय #DeskSource #एनएन #टवर #आईट