सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के लिए 23,757 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

उम्मीदवारों के लिए वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया 31 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है। हालांकि, भर्ती के लिए वास्तविक ऑनलाइन आवेदन 2 सितंबर से शुरू होंगे। उम्मीदवार 21 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकेंगे। आवेदन में सुधार के लिए 23 और 24 सितंबर को करेक्शन विंडो उपलब्ध रहेगी।

इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। खास बात यह है कि GDS पदों पर चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन निर्धारित नियमों के अनुसार 10वीं कक्षा के अंकों पर आधारित मेरिट के जरिए किया जाएगा।

भर्ती में आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आयु सीमा, स्थानीय भाषा, कंप्यूटर ज्ञान और अन्य पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक जांचना होगा। अलग-अलग डाक सर्किल में रिक्त पदों का वितरण भी जारी किया गया है।

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक इंडिया पोस्ट GDS पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को नए सिरे से रजिस्ट्रेशन करना होगा; पिछली भर्ती प्रक्रिया का रजिस्ट्रेशन नंबर इस शेड्यूल के लिए मान्य नहीं होगा।


Hashtags: #Education #Bhopal #Desksource #Gds #2026 #757 #DeskSource #एनएन #टवर #आईट