सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E925 बुधवार को खराब मौसम के बीच करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। घटना के बाद विमान के अगले हिस्से यानी नोज में नुकसान हुआ। विमान में 104 यात्री और 6 क्रू सदस्य सवार थे और सभी सुरक्षित रहे। विमान ने पटना से करीब 3:10 बजे उड़ान भरी थी और लगभग 4:05 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतर गया। शुरुआती रिपोर्टों में इसे इमरजेंसी लैंडिंग बताया गया, लेकिन एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार विमान ने सामान्य तरीके से लैंडिंग की थी। नुकसान का पता विमान के लैंड करने के बाद निरीक्षण के दौरान चला।
तकनीकी जांच के बाद विमान को AOG (Aircraft on Ground) घोषित कर दिया गया। इंजीनियरों की टीम विमान के नोज और रडोम को हुए नुकसान की जांच कर रही है। विमान को लखनऊ से अहमदाबाद के लिए आगे उड़ान भरनी थी, लेकिन इसे रोक दिया गया और यात्रियों के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की गई। आकाशीय बिजली के अलावा ओलावृष्टि या बर्फ के टुकड़े से टकराने की संभावना की भी जांच की जा रही है। फिलहाल घटना का अंतिम कारण तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। विमान को जरूरी मरम्मत और नियामकीय मंजूरी के बाद ही दोबारा सेवा में लाया जाएगा।
Hashtags: #NationalIndia #Bhopal #लखनऊ #एनएन #टवर #आईट #पटन #6e925 #घटन #इडगव