सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सऊदी अरब में मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद सुरक्षा स्थिति गंभीर होने पर भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने भारतीयों से सतर्क रहने, शांत रहने और हवाई हमले की स्थिति में घरों के अंदर रहने की अपील की है। साथ ही नागरिकों को स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने और घटनाओं से जुड़े वीडियो या अपुष्ट खबरें सोशल मीडिया पर साझा नहीं करने की सलाह दी गई है। भारतीय नागरिकों के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने 13 अक्टूबर को जारी अपडेट में कहा कि सऊदी अरब में रह रहे भारतीय नागरिक मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर नजर रखें और किसी भी आपात स्थिति में दूतावास से संपर्क करें। भारतीय समुदाय की सहायता के लिए 24 घंटे काम करने वाला कंट्रोल रूम भी शुरू किया गया है।

दूतावास ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे किसी भी हवाई हमले की आशंका होने पर सुरक्षित स्थान पर रहें और सऊदी अधिकारियों की ओर से जारी आधिकारिक निर्देशों का पालन करें। नागरिकों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि वाले वीडियो और समाचार प्रसारित करने से बचें, ताकि अफवाहें न फैलें। रियाद एयरपोर्ट पर हमले में भारतीय की मौत रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 10 अक्टूबर को हुए हमले के बाद स्थिति और गंभीर हो गई। भारतीय दूतावास के अनुसार, इस घटना में घायल एक भारतीय नागरिक मोहम्मद यूसुफ अली की मौत हो गई। हमले में कई अन्य भारतीय नागरिक भी घायल हुए थे। दूतावास ने बताया कि 13 अक्टूबर तक चार भारतीय नागरिक गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती थे, चार सामान्य वार्ड में उपचार करा रहे थे और तीन को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी थी। भारतीय अधिकारी घायलों और उनके परिवारों के संपर्क में हैं तथा हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहे हैं।

उड़ानें रद्द, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह सुरक्षा स्थिति के कारण रियाद हवाई अड्डे का संचालन 17 अक्टूबर तक निलंबित किए जाने की सूचना दी गई है। एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो और अकासा एयर सहित कई विमानन कंपनियों ने सऊदी अरब के कुछ शहरों के लिए उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द की हैं। दूतावास ने यात्रियों को अपनी एयरलाइन के संपर्क में रहने और एयरपोर्ट जाने से पहले उड़ान की ताजा स्थिति जांचने की सलाह दी है। आपात स्थिति में सऊदी अरब छोड़ने की जरूरत पड़ने पर पड़ोसी खाड़ी देशों, विशेषकर कतर और बहरीन से उपलब्ध उड़ानों पर विचार किया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए संबंधित देश के वीजा नियमों का पालन करना जरूरी होगा। सऊदी अरब में मौजूद भारतीय नागरिकों से अपील की गई है कि वे घबराने के बजाय आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।


Hashtags: #WorldInternational #Bhopal #सऊद #हमल #एडव #इजर #एनएन #टवर #आईट #सऊदमहत