सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इंदौर: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर 2026 को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में होने वाले टी20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) ने मैच के टिकटों की कीमतों का ऐलान कर दिया है। टिकट की कीमत ₹1,000 से लेकर ₹12,500 तक रखी गई है।

₹1000 का सबसे सस्ता टिकटमैच देखने के लिए सबसे सस्ता टिकट ईस्ट गैलरी ग्राउंड फ्लोर का है, जिसकी कीमत ₹1,000 निर्धारित की गई है। वहीं साउथ पवेलियन लोअर का टिकट सबसे महंगा है और इसकी कीमत ₹12,500 रखी गई है।

टिकट की अन्य प्रमुख कीमतें इस प्रकार हैं:

ईस्ट गैलरी ग्राउंड फ्लोर – ₹1,000

ईस्ट गैलरी सेकंड फ्लोर – ₹1,250

ईस्ट गैलरी फर्स्ट फ्लोर रेगुलर – ₹1,400

वेस्ट गैलरी ग्राउंड फ्लोर – ₹1,100

वेस्ट गैलरी सेकंड फ्लोर – ₹1,350

ईस्ट गैलरी फर्स्ट फ्लोर प्रीमियम – ₹1,700

वेस्ट गैलरी फर्स्ट फ्लोर प्रीमियम – ₹1,800

साउथ पवेलियन सेकंड फ्लोर – ₹5,500

साउथ पवेलियन लोअर लाइव हॉस्पिटैलिटी – ₹6,500

साउथ पवेलियन फर्स्ट फ्लोर – ₹8,500

साउथ पवेलियन फर्स्ट फ्लोर फूड बॉक्स हॉस्पिटैलिटी – ₹11,000

साउथ पवेलियन लोअर – ₹12,500

ऑनलाइन होगी टिकटों की बिक्री

MPCA के मुताबिक टिकटों की बिक्री केवल ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। इसके लिए District by Zomato को आधिकारिक ऑनलाइन टिकटिंग एजेंसी बनाया गया है। हालांकि, टिकट बिक्री शुरू होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

एक व्यक्ति खरीद सकेगा अधिकतम 4 टिकटदर्शकों के लिए टिकट खरीदने की सीमा भी तय की गई है। एक व्यक्ति अधिकतम चार टिकट खरीद सकेगा। ये चारों टिकट एक ही कैटेगरी के होना जरूरी नहीं है, यानी दर्शक अलग-अलग कैटेगरी के टिकट भी खरीद सकते हैं।

11 अक्टूबर को होगा तीसरा T20 भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को शाम 7 बजे इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले पहला मैच 6 अक्टूबर को लखनऊ और दूसरा मैच 9 अक्टूबर को रांची में होगा। सीरीज का चौथा मुकाबला 14 अक्टूबर को हैदराबाद और पांचवां 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा।

होल्कर स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले को लेकर इंदौर के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है। टिकटों की कीमतें सामने आने के बाद अब फैंस को ऑनलाइन बिक्री शुरू होने की आधिकारिक तारीख का इंतजार है।


Hashtags: #Sports #Bhopal #Desksource #T20 #1000 #सबस #DeskSource #एनएन #टवर #आईट