सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने 2026 महिला जूनियर एशिया कप के क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 19-0 की एकतरफा जीत दर्ज की। चीन के मोकी में खेले गए मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और पाकिस्तान को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
भारत ने मुकाबले में सातवें मिनट से गोलों का सिलसिला शुरू किया। पहले हाफ की समाप्ति तक भारतीय टीम 10-0 की बढ़त हासिल कर चुकी थी। दूसरे हाफ में भी भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल जारी रखा और नौ और गोल दागते हुए स्कोर 19-0 कर दिया। पूजा मलिक ने शानदार हैट्रिक लगाई, जबकि रोशनी आइंद, सानिका चंद्रकांत माने, मधु सिदार और सुप्रिया ने दो-दो गोल किए। भारत इससे पहले टूर्नामेंट के पूल चरण में दक्षिण कोरिया, मलेशिया और जापान को हराकर शीर्ष पर रहा था, जबकि चीन के खिलाफ मुकाबला गोलरहित ड्रॉ रहा था। अब सेमीफाइनल में भारत का सामना दक्षिण कोरिया और मलेशिया के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। भारत लगातार तीसरी बार खिताब जीतने की कोशिश में है।
Hashtags: #Sports #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #2026 #इनल #जबरदस