सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आईसीसी ने 2027 वनडे विश्व कप का कार्यक्रम जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर 2027 को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। 14 टीमों वाले इस टूर्नामेंट की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे। प्रतियोगिता 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक चलेगी।
भारत ग्रुप चरण में अपना अभियान 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन से शुरू करेगा। इसके बाद 10 अक्टूबर को पाकिस्तान, 14 अक्टूबर को अफगानिस्तान, 17 अक्टूबर को क्वालिफायर-ए और 24 अक्टूबर को जिम्बाब्वे से मुकाबला होगा। ग्रुप ए में भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालिफायर-ए शामिल हैं।
टूर्नामेंट के नए प्रारूप के कारण भारत-पाकिस्तान की तीन बार भिड़ंत की संभावना बन सकती है। दोनों टीमें ग्रुप चरण के बाद सुपर-7 में पहुंचती हैं और निर्धारित वरीयता बरकरार रहती है, तो 7 नवंबर को केपटाउन में फिर मुकाबला हो सकता है। इसके बाद दोनों टीमें सेमीफाइनल या फाइनल तक पहुंचती हैं तो एक और मुकाबला संभव है। हालांकि, ये संभावित मुकाबले टीमों के टूर्नामेंट में आगे बढ़ने और निर्धारित वरीयता पर निर्भर करेंगे। विश्व कप का फाइनल 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा।
Hashtags: #Sports #Bhopal #Desksource #2027 #वनड #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #आईस