सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़  भोपाल :   एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया। इस जीत के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुनाफ पटेल ने सोशल मीडिया पर बयान देते हुए कहा कि भारतीय टीम ने पाकिस्तान को रगड़-रगड़ कर धोया है। उन्होंने कहा, “एक रहता मारना और एक रगड़-रगड़ के धोना… भारत ने पाकिस्तान को पूरी तरह से मात दी।”

मैच के दौरान अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की शानदार बल्लेबाजी ने भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इन दोनों ने पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी को चुनौती देते हुए टीम को 7 गेंद बाकी रहते हुए मैच जिताया। गिल और शर्मा की बल्लेबाजी ने दर्शकों का मन मोह लिया और सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई।

मैदान पर शाहीन अफरीदी के साथ गिल और शर्मा का हल्का बहस का मोमेंट भी देखा गया। हालांकि अंपायर ने इसे तुरंत शांत करा दिया। मुनाफ पटेल ने यह बयान मैच के तुरंत बाद दिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

इस जीत से भारत सुपर-4 में अपनी स्थिति मजबूत कर चुका है और टीम के खिलाड़ियों की मेहनत व एकजुटता का परिचय मिला। मुनाफ के अनुसार, भारत-पाक एक राइवलरी नहीं है, बल्कि खेल के ज़रिए बेहतर प्रदर्शन का मुकाबला है।

#INDvsPAK #भारत_पाकिस्तान #एशियाकप2025 #मुनाफपटेल #क्रिकेट