सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आईआईटी दिल्ली में निदेशक पद पर भर्ती, 2.25 लाख रुपये मासिक वेतन

नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली में निदेशक पद पर नियुक्ति के लिए शिक्षा मंत्रालय ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। निदेशक संस्थान के शैक्षणिक और प्रशासनिक प्रमुख होंगे।

इस पद के लिए उम्मीदवार के पास पीएचडी और पिछली डिग्री में प्रथम श्रेणी या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। अभ्यर्थी के पास किसी प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी संस्थान अथवा विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में कम से कम 10 वर्ष का शिक्षण अनुभव होना जरूरी है। पीएचडी विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के साथ कम से कम पांच वर्ष का प्रशासनिक अनुभव भी अपेक्षित है। निदेशक पद के लिए 2.25 लाख रुपये प्रतिमाह का निश्चित वेतन निर्धारित किया गया है। इसके अलावा नियमानुसार भत्ते भी मिलेंगे। नियुक्ति पांच वर्ष के लिए या उम्मीदवार के 70 वर्ष की आयु पूरी करने तक, जो भी पहले हो, की जाएगी।

आवेदन के साथ उम्मीदवार को विस्तृत जीवनवृत्त, अपनी उम्मीदवारी के पक्ष में दो पृष्ठ का औचित्य और आईआईटी दिल्ली के लिए दो पृष्ठ का विजन वक्तव्य देना होगा। सरकारी विभागों, स्वायत्त संस्थानों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में कार्यरत उम्मीदवारों को उचित माध्यम से आवेदन करना होगा। वर्तमान में प्रोफेसर रंगन बनर्जी आईआईटी दिल्ली के निदेशक हैं। भर्ती प्रक्रिया खोज-सह-चयन समिति की सिफारिश और सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के आधार पर पूरी होगी।


Hashtags: #Education #Bhopal #Desksource #आईआईट #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #2026 #सकत