सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की भोपाल शाखा (सीआईआरसी) द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर मिंटो हॉल भोपाल में 2026 बैच के नवनिर्वाचित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए भव्य दीक्षांत समारोह का सफल आयोजन किया गया। यह समारोह उत्साह गौरव एवं प्रेरणा से परिपूर्ण रहा जिसमें नवोदित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं उनके परिजनों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।

समारोह में लगभग 85 नवनिर्वाचित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उनके गौरवान्वित माता-पिता एवं परिवारजनों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दो अखिल भारतीय रैंक धारकों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी नव-सीए को पेशे के प्रति निष्ठा, ईमानदारी नैतिकता एवं उत्कृष्टता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के माननीय उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार रहे, जिन्होंने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में नव-चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा अपने पेशेवर जीवन में पारदर्शिता एवं मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

समारोह में सीए. अभय चाजेड केंद्रीय परिषद सदस्य एवं दीक्षांत समन्वयक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
दीक्षांत समारोह का औपचारिक उद्घाटन आईसीएआई के अध्यक्ष सीए. प्रसन्न कुमार डी. एवं उपाध्यक्ष सीए. मंगेश किनारा द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। दोनों पदाधिकारियों ने अपने संदेश में नव-चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें वैश्विक स्तर पर भारतीय सीए पेशे की प्रतिष्ठा बनाए रखने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आईसीएआई भोपाल शाखा के पदाधिकारियों द्वारा की गई, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल रहे:
सीए. आदित्य पी. श्रीवास्तव — चेयरमैन आईसीएआई भोपाल शाखा सीए. प्रदीप मूत्रेजा — वाइस चेयरमैन सीए. अभिषेक जैन — सचिव सीए. नंदन नरुला — कोषाध्यक्ष सीए. पीयूष चतर — चेयरमैन इसके अतिरिक्त शाखा के पूर्व चेयरमैन सीए. अर्पित राय सहित अनेक वरिष्ठ सदस्य एवं गणमान्य अतिथि भी समारोह में उपस्थित रहे।
इस विशेष दीक्षांत समारोह का देशभर के 23 शहरों में एक साथ लाइव प्रसारण किया गया जिससे यह आयोजन और भी व्यापक एवं प्रभावशाली बना। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने युवा पेशेवरों को अपने ज्ञान कौशल एवं नैतिक मूल्यों के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
समारोह के अंत में आईसीएआई भोपाल शाखा द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों अभिभावकों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया जिनके सहयोग एवं सहभागिता से यह आयोजन अत्यंत सफल एवं यादगार बन सका।
#आईसीएआई #भोपाल #दीक्षांतसमारोह #चार्टर्डअकाउंटेंट #CA #ICAIBhopal #शिक्षा #करियर #मध्यप्रदेश #सम्मानसमारोह