सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय में 31 मई विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में 27, 29 एवं 30 मई को तीन दिवसीय निःशुल्क व्यसन मुक्ति चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का आयोजन पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय स्वशासी आयुर्वेद चिकित्सालय के अंतर्गत अगदतंत्र विभाग द्वारा किया जा रहा है। विभागाध्यक्ष उर्मिला शुक्ला ने बताया की ।

शिविर के प्रथम दिवस में 50 से अधिक रोगियों को नशा मुक्ति संबंधी आयुर्वेद चिकित्सीय परामर्श एवं निःशुल्क उपचार प्रदान किया गया। शिविर में आने वाले मरीजों का फेगरस्ट्रॉम एवं ऑडिट पैमानों के माध्यम से मूल्यांकन कर उनकी गंभीरता के अनुसार काउंसलिंग औषध चिकित्सा एवं पंचकर्म चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराया गया।

व्यसन मुक्ति हेतु यह विशेष शिविर चिकित्सा ओपीडी क्रमांक-7 में आयोजित किया जा रहा है, जो दिनांक 29 एवं 30 मई को भी जारी रहेगा। महाविद्यालय प्रशासन एवं चिकित्सकों ने आमजन से इस निःशुल्क शिविर का लाभ उठाने एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की अपील की है।

#विश्वतंबाकूनिषेधदिवस #नशामुक्तिअभियान #व्यसनमुक्ति #निःशुल्कशिविर #स्वास्थ्य #जनजागरूकता #तंबाकूनिषेध #सामाजिकअभियान #स्वस्थभारत #समाचार