सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : यूआईटी आरजीपीवी प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित उद्यमिता कार्यशाला में जेट डिजिटल इन्फोटेक और वॉटो ए.आई जैसे प्रमुख स्टार्टअप्स के संस्थापक राजश्री वर्मा एवं वरुण शिवपुरिया ने मुख्य वक्ता के रूप में सहभागिता की। वक्ताओं ने अपनी उद्यमशीलता यात्रा के दौरान प्राप्त अनुभवों को साझा करते हुए प्रतिस्पर्धी बाज़ार में व्यवसाय विस्तार, स्केलेबल बिज़नेस मॉडल विकसित करने तथा एक साथ अनेक सफल उपक्रमों के प्रभावी संचालन से जुड़े व्यावहारिक एवं रणनीतिक पहलुओं पर प्रकाश डाला।
कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों को नवाचार, स्टार्टअप संस्कृति एवं उद्यमिता के प्रति प्रेरित करना था। साथ ही, उन्हें स्टार्टअप इकोसिस्टम की संरचना, संचालन तंत्र तथा उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं से परिचित कराते हुए शिक्षा जगत और उद्योग जगत के मध्य मौजूद अंतर को कम करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर यूआईटी आरजीपीवी, भोपाल के निदेशक डॉ. सुधीर सिंह भदौरिया, निदेशक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट डॉ. रूपम गुप्ता तथा संयुक्त निदेशक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट डॉ. पीयूष कुमार शुक्ला सहित छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।
#UITRGPV #InspireAndIgnite #कार्यशाला #उद्यमिता #करियर_डेवलपमेंट #स्टूडेंट्स #शिक्षा #भोपाल