सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी ने तकनीकी एवं कौशल आधारित शिक्षा को नई दिशा देते हुए गूगल के साथ महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन किया है। इस सहयोग के माध्यम से विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों एवं उद्योग आधारित शिक्षा से जोड़ने की दिशा में विशेष पहल करेगा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय को गूगल प्रमाणित कैंपस के रूप में भी मान्यता प्राप्त हुई है। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को गूगल क्लाउड कंप्यूटिंग एवं सूचना प्रौद्योगिकी आधारित बी.टेक., एम.सी.ए., एम.एससी. एवं बी.सी.ए. कार्यक्रमों में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण एवं तकनीकी विशेषज्ञता प्रदान की जाएगी।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को क्लाउड कंप्यूटिंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, डाटा एनालिटिक्स एवं आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा, जिससे वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार एवं नवाचार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।

एसजीएसयू के चांसलर सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आज का समय डिजिटल परिवर्तन का है और आने वाला भविष्य पूरी तरह तकनीक एवं कौशल आधारित होगा। गूगल के साथ यह सहयोग हमारे विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की तकनीकी शिक्षा, इंडस्ट्री एक्सपोजर एवं प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन प्रदान करेगा। हमारा उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करना और उन्हें डिजिटल लीडर बनाना है।

विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय सिंह और कुलसचिव सितेश कुमार सिन्हा ने कहा कि एसजीएसयू सदैव उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप पाठ्यक्रम एवं प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। गूगल के साथ यह साझेदारी विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी कौशल, प्रायोगिक शिक्षण एवं वैश्विक करियर अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

#विज्ञानकेंद्र #भोपाल #एयरोमॉडलिंग #रोबोटिक्स #बूटकैंप #विज्ञानशिक्षा #नवाचार #विद्यार्थी #टेक्नोलॉजी #समापन