सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दक्षिण पश्चिम विधानसभा अंतर्गत बाणगंगा क्षेत्र में 17 लाख की लागत से होने जा रहे सामुदायिक सभागृह एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधायक भगवानदास सबनानी द्वारा किया गया।
दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को तीव्र गति के साथ किया जा रहा है। निर्माण कार्य को समय अवधि में पूरा करने के निर्देश विधायक द्वारा दिए गए हैं।


भूमि पूजन के अवसर पर विधायक सबनानी ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गली मोहल्लों में विकास के कार्य किया जा रहे हैं, समय-समय पर समीक्षा की जाती है, और नए निर्माण की रूपरेखा भी बनाई जाती है, हम सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन कर रहे हैं कार्य के हो जाने पर सभी लोगों को इसकी सुविधा मिलेगी और समाज में समरसता का भाव प्रबल होता, क्षेत्र के लोगों को अपने सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम करने के लिए जगह उपलब्ध हो जाएगी जिससे वह अपने व्यक्तिगत एवं सामाजिक कार्य कर सकेंगे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पारस नरवरिया दिनेश पांडे संतोष सिमोदिया अनिल राठौर, विनोद माझी हंसराज दावरे धर्मेंद्र शाह दिनेश दुवे नीरज सक्सेना भेरूलाल बघेल संतोष रैकवार सोनू दावरे गिरजा शर्मा रेणुका पांडा संदीप तोमर राजकुमार रजक सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

#भूमिपूजन #सामुदायिकसभागृह #सबनानी #विकासकार्य #स्थानीयविकास #मध्यप्रदेश #भोपाल #जनप्रतिनिधि #समाचार #इंफ्रास्ट्रक्चर