सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और वर्ष 2030 में भारत में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के बारे में जनमानस में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से भारतीय खेल प्राधिकरण के बिशनखेड़ी स्थित भोपाल केंद्र ने साइकिल कार्यक्रम के तहत एक साइकिल रैली का आयोजन किया। रैली के पहले कॉमनवेल्थ गेम खेलो इंडिया और खेलों का जीवन में महत्व बताने वाली एक शॉर्ट फिल्म दिखाई गई।

इसके पश्चात सशस्त्र सीमा बल भोपाल के कमांडिंग ऑफीसर चंद्र पाल सिंह राठौर ने साईकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर राठौर ने कहा कि खेलों से जीवन में अनुशासन आता है साथ ही अच्छे स्वास्थ्य के लिये खेल आवश्यक है।

साईकिल रैली साईं के बिशनखेड़ी परिसर से शुरू होकर शूटिंग रेंज नाथू बरखेड़ा गांव और आसपास के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों से गुजरती हुई वापस साईं परिसर में सम्पन्न हुई। रैली का थीम भारत में 2030 में होने वाले कामनवेल्थ गेम सीडब्ल्यूजी 2030 इन भारत विषय पर आधारित था। इस कार्यक्रम में सशस्त्र सीमा बल केन्द्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और इंडो तिब्तन बार्डर पुलिस के जवानों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। रैली में विद्यार्थी और अन्य प्रतिभागी भी शामिल हुए।

#साईभोपाल #SundayOnCycle #साइकिलरैली #फिटइंडिया #भोपाल #स्वस्थजीवनशैली #फिटनेस #खेल #युवा #मध्यप्रदेश