सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आंचलिक विज्ञान केन्द्र भोपाल में अवकाश रचनात्मक विज्ञान कार्यशाला 2026 के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय रॉकेट रेंजर्स – मॉडल रॉकेट्री कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस कार्यशाला में विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह एवं जिज्ञासा के साथ सहभागिता करते हुए रॉकेट विज्ञान एवं मॉडल रॉकेट्री की मूलभूत अवधारणाओं को व्यावहारिक रूप से समझा।

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को रॉकेट लॉन्चिंग के मूल सिद्धांत न्यूटन के गति नियमों का रॉकेट प्रक्षेपण में उपयोग एयरोडायनामिक्स तथा रॉकेट की संरचना एवं कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के ईंधनों की सहायता से कार्य करने वाले मॉडल रॉकेट्स के बारे में सीखा तथा उनके कार्य करने की प्रक्रिया को समझा।

प्रतिभागियों को रॉकेट के विभिन्न भागों जैसे नोज़ कोन बॉडी ट्यूब फिन्स इंजन माउंट एवं लॉन्चिंग मैकेनिज़्म के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों ने मॉडल रॉकेट के डिजाइन संतुलन एवं स्थिरता के वैज्ञानिक सिद्धांतों का भी अध्ययन किया।

कार्यशाला का विशेष आकर्षण रॉकेट रिकवरी सिस्टम रहा जिसमें विद्यार्थियों को पैराशूट आधारित रिकवरी तकनीक के बारे में बताया गया। प्रतिभागियों ने स्वयं मॉडल रॉकेट तैयार कर उनके सफल प्रक्षेपण एवं सुरक्षित रिकवरी का अनुभव प्राप्त किया। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच टीमवर्क एवं नवाचार की भावना का विकास हुआ।

समापन अवसर पर प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सक्रिय सहभागिता हेतु प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। आंचलिक विज्ञान केन्द्र भोपाल निरंतर इस प्रकार की रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने हेतु प्रयासरत है।

#रॉकेटरेंजर्स #विज्ञानकेंद्र #भोपाल #मॉडलरॉकेट्री #विज्ञानकार्यशाला #स्पेससाइंस #युवा #विज्ञानशिक्षा #मध्यप्रदेश