सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एनआईटीटीटीआर भोपाल में उत्तरप्रदेश के तकनीकी शिक्षण संस्थानों के टीचर्स के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी क्षेत्र में विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किये जा रहे हैं । यह सभी प्रोग्राम निटर के सेंटर ऑफ़ एक्सेलन्स में आईओटी ,इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन,प्रोसेस इंस्ट्रूमेंटेशन ,प्रोडक्ट डिज़ाइन एंड वेलिडेशन,मेकाट्रोनिक्स,एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग ,सीएनसी कंट्रोलर लैब,रोबोटिक्स,डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में आयोजित किये जा रहे हैं।
एनआईटीटीटीआर भोपाल के निदेशक सी.सी. त्रिपाठी ने इन टीचर्स को सम्बोधित करते हुए कहा कि आर्थिक वैश्वीकरण, उद्योग 4.0 और डिजिटल युग में तकनीकी शिक्षा प्रणाली को निरंतर बदलती चुनौतियों और प्रतिस्पर्धाओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में शिक्षकों को चाहिए कि वे स्वयं को नवीनतम तकनीकी रुझानों और शिक्षण विधियों से सुसज्जित करें।आधुनिक समय का शिक्षक केवल विषय विशेषज्ञ नहीं, बल्कि एक नवाचारकर्ता, मार्गदर्शक और परिवर्तन का वाहक है। निटर भोपाल के डीन कॉर्पोरेट एन्ड इंटरनेशनल रिलेशन्स प्रो पी के पुरोहित ने बताया की इस वर्ष संस्थान यूपी के टेक्निकल टीचर्स के साथ साथ वरिष्ठ अधिकारियों एवं प्रिंसिपल्स के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी एवं अन्य क्षेत्रों में लगभग 40 प्रोग्राम आयोजित कर रहा हे। संस्थान ने इस वर्ष मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों के प्रिंसिपल्स ,प्रोफेसर्स,लाइब्रेरी एवं टेक्निकल स्टाफ के लिए भी बड़ी संख्या में ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किये हैं जिन्हें अत्यधिक सराहना मिली हे। इस अवसर पर प्रो मनीष भार्गव एवं डॉ रवि गुप्ता भी उपस्थित थे।
#निटर #उत्तरप्रदेश_शिक्षक #तकनीकी_प्रशिक्षण #एडवांस_टेक्नोलॉजी #शिक्षा_विकास #डिजिटल_ट्रेनिंग #टीचर्स_स्किल्स