सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :  रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कामचटका प्रायद्वीप में मंगलवार को फिर एक बार धरती हिल उठी। इस बार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.0 दर्ज की गई। इसका केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क-कमचट्स्की से लगभग 108 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में समुद्र में था।

स्थानीय समयानुसार यह भूकंप दोपहर 1:57 बजे आया। भले ही इसकी तीव्रता पिछली बार की तुलना में कम थी, लेकिन क्षेत्र में फिर से दहशत और चिंता की लहर दौड़ गई है। कुछ ही दिन पहले इस इलाके में 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था, जिसने सुनामी चेतावनी को जन्म दिया था।

कामचटका पैसिफिक प्लेट के किनारे स्थित है, जिसे रिंग ऑफ फायर का हिस्सा माना जाता है और जो दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्रों में से एक है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह 5.0 तीव्रता का झटका बड़े भूकंप का आफ्टरशॉक हो सकता है और क्षेत्र में अगले कुछ दिनों तक और झटकों की आशंका बनी रहेगी।

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आपदा प्रबंधन निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

#कामचटका_भूकंप, #प्राकृतिकआपदा, #रूस_भूकंप, #भूकंप_सतर्कता, #पैसिफिकप्लेट