सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इंदौर साहित्य वाटिका साहित्यिक समूह की गोष्ठी गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। गोष्ठी में समूह के अधिकांश सदस्य उपस्थित रहे।
विप्र जगत मासिक समाचार पत्र के संपादक श्री विजय अड़ीचवाल जी की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
माँ वाग्देवी की नगरी धार से पधारी वंदना दुबे के द्वारा माँ सरस्वती वंदना से गोष्ठी का शुभारंभ हुआ । अंगवस्त्र पहनाकर सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया।
संचालन: आकाशवाणी उद्घोषिका दुर्गेशनन्दिनी चौधरी द्वारा तथा
आभार प्रदर्शन ‘साहित्य वाटिका संस्थापक डॉ. रागिनी स्वर्णकार शर्मा द्वारा किया गया।
डॉ. विजय चौरे, दिनेश शर्मा, वंदना दुबे,
डॉ. अमृता अवस्थी, राखी जैन, रश्मिता शर्मा, दुर्गेशनन्दिनी चौधरी, बिंदु तिवारी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
#इंदौर #साहित्य_वाटिका #साहित्यिक_गोष्ठी #कविता #साहित्य #लेखन #सांस्कृतिक_कार्यक्रम #इंदौर_समाचार