सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आंचलिक विज्ञान केन्द्र, भोपाल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस 2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर प्रकाश का क्रियान्वयन शीर्षक से विशेष विज्ञान प्रदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें विज्ञान केन्द्र के विभिन्न प्रदर्शों एवं विज्ञान किट्स के माध्यम से प्रकाश से संबंधित रोचक सिद्धांतों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रकाश का प्रकीर्णन, पूर्ण आंतरिक परावर्तन, ऑप्टिकल फाइबर में प्रकाश का संचरण आदि अवधारणाओं को लाइव प्रयोगों एवं इंटरैक्टिव गतिविधियों के माध्यम से सरल एवं आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों एवं आगंतुकों ने प्रकाश विज्ञान से जुड़े प्रयोगों को रुचिपूर्वक देखा एवं वैज्ञानिक सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से समझा।

इसी क्रम में आंचलिक विज्ञान केन्द्र, भोपाल में आयोजित अवकाशकालीन रचनात्मक विज्ञान कार्यशाला के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए क्रिएटिव मैथेमेटिक्स विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि विकसित करना तथा गणितीय सिद्धांतों को प्रयोगात्मक एवं रोचक माध्यमों से समझाना था। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न गणितीय अवधारणाओं पर आधारित शैक्षणिक किट एवं मॉडल तैयार किए। विद्यार्थियों ने टैंग्राम के माध्यम से आकृतियों एवं ज्यामितीय संरचनाओं को समझा, नेपियर्स बोन्स के द्वारा गुणा एवं भाग की विधि सीखी तथा गणित का मज़ाक उड़ाना गतिविधि के माध्यम से इमेज मल्टीप्लिकेशन की रोचक प्रक्रिया को जाना। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने नॉन-राउंड रोलर्स जैसे अभिनव गणितीय मॉडल तैयार कर गणित एवं आकारों के व्यावहारिक उपयोगों को समझा।
पूरी कार्यशाला रचनात्मकता, सहभागिता एवं प्रयोगात्मक शिक्षण से परिपूर्ण रही। विद्यार्थियों ने गतिविधियों के माध्यम से यह अनुभव किया कि गणित केवल संख्याओं तक सीमित न होकर दैनिक जीवन एवं वैज्ञानिक सोच से भी गहराई से जुड़ा हुआ है। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, समस्या समाधान क्षमता एवं नवाचार की भावना को प्रोत्साहित किया गया।
#क्रिएटिव_मैथेमेटिक्स #विज्ञान_कार्यशाला #गणित_शिक्षा #बच्चों_की_रचनात्मकता #शिक्षा #स्टूडेंट्स #वर्कशॉप #साइंस