सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय भाषा पुस्तक समिति शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार और मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय भाषा पुस्तक योजना की राज्य स्तरीय प्रारंभिक स्तर की बैठक मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय में आयोजित होगी l भारतीय भाषा पुस्तक समिति शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार ने मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय को मध्य प्रदेश राज्य हेतु इस योजना हेतु नोडल संस्थान के रूप में चिन्हित किया है l इस संदर्भ में इस प्रारंभिक बैठक का आयोजन होने जा रहा है l इस बैठक में मध्य प्रदेश के विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ विद्वान और शासकीय और निजी विश्वविद्यालयों के कुलगुरु सम्मिलित होंगे l इस कार्यक्रम के समन्वयक मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय के निदेशक रतन सूर्यवंशी ने बताया कि बैठक का उद्देश्य भारतीय भाषा पुस्तक योजना के अंतर्गत विभिन्न भारतीय भाषाओं में पुस्तक लेखन का जो कार्य राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है उसमें मध्य प्रदेश में राज्य स्तरीय हिंदी भाषा में विभिन्न विषयों में पुस्तक लेखन हेतु विषय विशेषज्ञों और विद्वानों को चिन्हित करना है l ये चिन्हित विषय विशेषज्ञ आगे चलकर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों के अनुरूप और भारतीय ज्ञान परंपरा को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न विषयों में हिंदी भाषा में पुस्तकों का लेखन करेंगेl इस बैठक में विशेष रूप से प्रोफेसर चंदन श्रीवास्तव अकादमिक समन्वयक भारतीय भाषा पुस्तक समिति शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार भारतीय भाषा पुस्तक लेखन योजना के विषय में तथा मध्य प्रदेश के विशेष संदर्भ में विस्तार पूर्वक अपनी प्रस्तुति देंगे l

#भोजमुक्तविश्वविद्यालय #भारतीयभाषा #पुस्तकयोजना #शिक्षा #उच्चशिक्षा #बैठक #अकादमिकयोजना #हिंदीसमाचार #विश्वविद्यालय #शिक्षानीति