सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आंचलिक विज्ञान केन्द्र भोपाल में आयोजित  रचनात्मक विज्ञान कार्यशाला 2026 आयोजित तीन दिवसीय स्काई राइडर्स – एयरोमॉडलिंग कैम्प एवं रोबो बिल्डर्स बूटकैंप का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यशालाओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं को समझा।

स्काई राइडर्स – एयरोमॉडलिंग कैम्प में प्रतिभागियों ने एयरोडायनामिक्स एवं उड़ान के सिद्धांतों को समझते हुए विभिन्न प्रकार के एयरोमॉडल तैयार किए। विद्यार्थियों ने ग्लाइडर लूप हूपस्टर स्क्वायर हूपस्टर रोटो कॉप्टर, पेपर एरोप्लेन लॉन्चर आदि मॉडल स्वयं निर्मित किए तथा उनके सफल टेस्ट फ्लाइट भी किए। कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को उड़ान विज्ञान एवं मॉडल डिजाइनिंग की रोचक जानकारी प्राप्त हुई।

वहीं रोबो बिल्डर्स बूटकैंप में विद्यार्थियों ने विशेष रोबोटिक्स किट की सहायता से रोबोटिक्स की मूल अवधारणाओं को समझते हुए विभिन्न प्रकार के रोबोट तैयार किए। प्रतिभागियों ने हैंड जनरेटर कार, कैटर बॉट, लाइन फॉलोइंग रोबोट बेसबॉल बैटर बॉट, क्लिफ अवॉइडर रोबोट एवं फॉलो-मी रोबोट जैसे रोचक मॉडल विकसित किए। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने सेंसर मोटर एवं प्रोग्रामिंग के मूलभूत सिद्धांतों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सक्रिय सहभागिता हेतु प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। आंचलिक विज्ञान केन्द्रo3o5 भोपाल निरंतर इस प्रकार की रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करने हेतु प्रयासरत है।

#विज्ञानकेंद्र #भोपाल #एयरोमॉडलिंग #रोबोटिक्स #बूटकैंप #विज्ञानशिक्षा #नवाचार #विद्यार्थी #टेक्नोलॉजी #समापन