सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सांसद आलोक शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में भोपाल शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के लेफ्ट टर्न, ब्लैक स्पॉट्स हेतु पीडब्ल्यूडी एवं नगर निगम द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई।

सांसद शर्मा ने ट्रैफिक रूट में आ रहे एमपीईबी के खंभों को हटाने के लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही कंडम वाहनों के संबंध में कार्यवाही में गति लाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने भोपाल शहर में सर्वेलेंस कैमरे लगाए जाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए इस कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण, सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी, डीसीपी मुख्यालय श्रद्धा तिवारी, एडिशनल डीसीपी बसंत कोल, एसीपी ट्रैफिक अजय बाजपेयी, विजय दुबे, सभी एसडीएम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
#सांसदशर्मा #ट्रैफिकव्यवस्था #यातायात #बैठक