सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :इंस्टाग्राम ने करोड़ों यूजर्स के लिए तीन दमदार फीचर्स की घोषणा की है, जिससे ऐप अब और ज्यादा सोशल और इंटरैक्टिव हो गया है। मेटा द्वारा किए गए इस अपडेट के बाद अब यूजर्स को मिलेगा रीपोस्ट फीचर, फ्रेंड्स टैब, और लोकेशन-बेस्ड मैप।

1. Repost फीचर:
अब यूजर्स इंस्टाग्राम पर रील्स और पोस्ट को अपनी प्रोफाइल पर रीपोस्ट कर सकते हैं। यह फीचर उन कंटेंट क्रिएटर्स और दर्शकों के लिए उपयोगी है जो दूसरों की पोस्ट को शेयर करना चाहते हैं, वो भी क्रेडिट के साथ।

2. Friends Tab in Reels: 
रील्स में जोड़ा गया फ्रेंड्स टैब अब यूजर्स को यह देखने में मदद करेगा कि उनके दोस्त किन रील्स पर लाइक, कमेंट या शेयर कर रहे हैं। इससे सोशल इंटरैक्शन को और बढ़ावा मिलेगा।

3. Location-based Instagram Map:
नया इंस्टाग्राम मैप एक विज़ुअल टूल की तरह काम करता है, जहां यूजर्स देख सकते हैं कि उनके दोस्त और पसंदीदा क्रिएटर्स किस लोकेशन से पोस्ट कर रहे हैं। यूजर चाहें तो अपनी लास्ट एक्टिव लोकेशन भी शेयर कर सकते हैं, हालांकि यह डिफ़ॉल्ट रूप से बंद रहती है।

इन नए फीचर्स से इंस्टाग्राम का अनुभव पहले से अधिक व्यक्तिगत और जुड़ाव भरा हो जाएगा।

#इंस्टाग्राम #Instagram_नए_फीचर्स #रीपोस्ट_फीचर #लोकेशन_मैप #फ्रेंड्स_टैब