सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के भोपाल परिसर में संस्कृत सप्ताह महोत्सव का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ,नई दिल्ली के कुलपति श्रीनिवास बरखेड़ी के संरक्षण मैं आयोजित किया जा रहा है। यह संस्कृत सप्ताह महोत्सव 11 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। इस उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि श्रीश देवपुजारी अखिल भारतीय ,संपर्क प्रमुख संस्कृत भारती तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसर निदेशक प्रो रमाकांत पांडे ने की इस अवसर पर परिसर के सह निदेशक प्रो गोविंद पांडेय एवं वेद वेदांग विभागाध्यक्ष प्रो सुबोध शर्मा उपस्थित रहे।

मुख्यअतिथि श्रीशदेव पुजारी ने कहा कि संस्कृत ज्ञान क्षेत्र के लिए है न कि धनार्जन के लिए। है उन्होंने कहा कि संस्कृत से जुड़े लोगों ज्ञानार्जन की दृष्टि से ही संस्कृत अध्ययन करना चाहिए तथा संस्कृत को जन जन पहुंचाने तक का कार्य हम सभी का है। आधुनिक समय में अनेक विश् वविद्यालयों में संस्कृत भाषा के प्रयोग ज़ोर दिया जा रहा है अतः संस्कृत जगत से जुड़े हुए सभी का दायित्व है कि संस्कृत प्रसार के कार्यक्रम में संलग्न हो।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे परिसर निदेशक रमाकांत पांडेय ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि संस्कृत भाषा के प्रचार, प्रसार के दायित्व की जिम्मेदारी हमारी है । हम सभी को अलग अलग स्थानों पर संस्कृत भाषा का प्रसार करना आवश्यक है । जिससे सामान्य नागरिको तक इस पहुंचाया जा सके। उन्होंने संस्कृत सप्ताह के संपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी दी।
संस्कृत सप्ताह समारोह के अंतर्गत विद्यालय स्तर पर भगवद्गीता कंठपाठ, सुभाषित कंठपाठ, संस्कृत भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन भोपाल के अनेक विद्यालयों आयोजित की जायेंगी । विश्वविद्यालय स्तर पर भाषण स्पर्धा ,संस्कृत गीत गायन, निबंधलेखन प्रतियोगिताये सम्पन्न होंगी ।
अतिथियों का वाचिक स्वागत प्रो सुबोध शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन परिसर सह निदेशक प्रोफेसर गोविंद पांडे तथा कार्यक्रम का संचालन नरसिंहलाल उ ने किया इस अवसर पर आयोजन समिति के समन्वयक प्रोफेसर सोमनाथ साहू एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
#संस्कृतसप्ताह, #केंद्रीयसंस्कृतविश्वविद्यालय, #भोपालसमाचार, #संस्कृतमहोत्सव, #वैदिकसंस्कृति, #शिक्षासमाचार, #संस्कृतिकायोजन