सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ एलएनसीटी विश्वविद्यालय भोपाल एवं केंद्रीयसंस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संस्कृतसप्ताह महोत्सव का आयोजन किया गया,

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख, संस्कृत भारती, श्रीशदेव पुजारी, सारस्वत अतिथि के रूप में भरत बैरागी, संस्कृत भारती, एलएनसीटी विश्वविद्यालय के कुलपति नरेंद्र कुमार थापक, कुलसचिव अजीत कुमार सोनी तथा केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल परिसर के निदेशक रमाकांत पाण्डेय उपस्थित रहे। अतिथियों का परिचय पवन व्यास ने कराया तथा वाचिक स्वागत एलएनसीटी विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीशदेव पुजारी ने संस्कृत भाषा के महत्व पर चर्चा की तथा किस प्रकार संस्कृत को अन्य विषयों के साथ अनुसंधान परक बनाया जासकता है इस पर विमर्श किया। संस्कृत कैसे ज्ञान विज्ञान की भाषा है एवं संस्कृत ग्रंथों में वैज्ञानिक विषयों का कहां समावेश है इस पर विषेश चर्चा की।

समुपस्थित आयुर्वेद के छात्रों को संस्कृत आयुर्वेद में कहा अन्वेषण करना चाहिए इस विषय पर भी विचार किया गया।कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन एलएनसीटी विश्वविद्यालय के कुलसचिव महोदय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ अंजु एवं नरसिंह लू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन सोमनाथ साहू एवं संचालन पुष्कर तिवारी ने किया।

#संस्कृतसप्ताह #एलएनसीटीविश्वविद्यालय #भोपालसमाचार #संस्कृतभारती #भारतीयज्ञानपरंपरा #शोध