सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज में विश्व हैंडलूम दिवस के उपलक्ष्य में पारंपरिक हस्तकरघा कला को प्रोत्साहित करने हेतु एक हैंडलूम एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं एवं शिक्षकों ने पारंपरिक वस्त्रों, बुनाई तकनीकों एवं हस्तनिर्मित वस्तुओं की आकर्षक प्रदर्शनी प्रस्तुत की। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय हस्तकरघा की समृद्ध परंपरा को सम्मान देना एवं युवा पीढ़ी को स्वदेशी वस्त्रों के प्रति जागरूक करना था। एग्जीबिशन में चंदेरी, महेश्वरी, इकत, खादी तथा बाग प्रिंट जैसे पारंपरिक वस्त्रों की विशेष झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य डालिमा पारवानी ने कहा कि भारतीय हस्तकरघा हमारी सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न हिस्सा है। इस तरह के आयोजनों से छात्राओं में स्वदेशी उत्पादों के प्रति गर्व और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित होती है। हमारा प्रयास है कि हम इस पारंपरिक कला को जीवित रखें और भविष्य की पीढ़ियों को इससे जोड़ें। यह आयोजन न केवल एक प्रदर्शनी था, बल्कि भारतीय संस्कृति और आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम भी। कार्यक्रम का संयोजन भाषा विभाग की विभागाध्यक्ष गीतांशी बुट्टन और मुग्धा राजपुत द्वारा किया गया |
#हैंडलूमदिवस #संतहिरदारामकॉलेज #भोपाल #हथकरघा #महेश्वरी #चंदेरी #भारतीयकला #स्वदेशी