सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के भोपाल परिसर में राधाकृष्णन् स्मृति व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति निवास वरखेड़ी के संरक्षण मे आयोजित किया जा रहा है । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विजय मनोहर तिवारी, कुलपति, माखन लाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय, पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष परिसर निदेशक रमाकांत पांडेय मौजूद रहे ।
मुख्यवक्ता विजय मनोहर तिवारी ने अपने वक्तव्य मे भारत एक अंतहीन यात्रा विषय पर व्याख्यान में उन्होंने बताया कि भारत का इतिहास अत्यंत समृद्ध और विकसित रहा और हमको हमारे इतिहास की जानकारी नहीं थी । भारत का इतिहास हमारी जन्मजात विरासत है । भारत के गौरवशाली विशाल इतिहास का अध्ययन करना ज़रूरी है।
परिसर निदेशक रमाकांत पांडेय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय इतिहास के मूल को जानना चाहिए । हमारे इतिहास की खोज मैं भारतीय पंडितों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है । हम सभी को अपने ऐतिहासिक धरोहरों को जानना और समझना आवश्यक है ।

मुख्यवक्ता का वाचिक स्वागत परिसर के वरिष्ठ आचार्य सुबोध शर्मा ने किया तथा संचालन पवन व्यास ने किया ।इस कार्यक्रम के संयोजक कृष्णकांत तिवारी थे । इस अवसर पर परिसर के समस्त प्राध्यापक एवं छात्र उपस्थित थे ।
#केंद्रीयसंस्कृतविश्वविद्यालय #राधाकृष्णनव्याख्यान #भोपाल #शिक्षा #इतिहास