सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सांसद आलोक शर्मा द्वारा कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में सासंद खेल महोत्सव-2025 के आयोजन की तैयारी हेतु बैठक की गई। बैठक में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण, सीईओ स्मार्ट सिटी अंजू अरुण कुमार एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में सांसद आलोक शर्मा ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को खिलाड़ियों के पंजीकरण से प्रारंभ हो रहा है। पंजीकरण 20 सितंबर तक किया जाएगा, उसके पश्चात 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक ग्राम, ब्लॉक, जिला स्तरों पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

#सांसदखेलमहोत्सव #खेलसमाचार #मध्यप्रदेश #युवाखेल