सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : 18 सितंबर 2025 को सोने और चांदी के दाम में लगातार दूसरी दिन गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 469 रुपये गिरकर 1,09,264 रुपये पर आ गई। वहीं चांदी का भाव 193 रुपये गिरकर 1,25,563 रुपये प्रति किलो हो गया। इस साल अब तक सोने की कीमत में कुल 33,102 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम सोना 76,162 रुपये का था। चांदी के दाम में भी 39,546 रुपये की वृद्धि हुई है। 31 दिसंबर 2024 को 1 किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपये थी, जो अब 1,25,563 रुपये हो गई है।
सोना खरीदते समय निवेशकों और ग्राहकों को दो बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। पहला, सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। हमेशा बीआईएस हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें, जिसमें 6 अंकों का हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर होना चाहिए। यह नंबर यह सुनिश्चित करता है कि सोना वास्तविक और शुद्ध है। दूसरा, सोने की कीमत क्रॉस चेक करें। अलग-अलग कैरेट (24, 22, 18) के सोने के दाम अलग-अलग होते हैं। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन ज्वेलरी के लिए आमतौर पर 22 कैरेट का इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि यह मजबूत और टिकाऊ होता है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सोना या चांदी खरीदते समय सही वजन, कैरेट और हॉलमार्क की पुष्टि अवश्य करें।
#सोना #चांदी #GoldSilverPrice #BullionNews #ज्वेलरी