सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दुनिया की सबसे पॉपुलर एआई चैटबॉट चैटजीपीटी जल्द भारत में अपना ऑफिस खोलेगी। इसकी पेरेंट कंपनी ओपनएआई (OpenAI) ने ऐलान किया है कि वह इस साल के अंत तक राजधानी दिल्ली में अपना ऑफिस शुरू करेगी। कंपनी के सीईओ सैम अल्टमैन ने हाल ही में ChatGPT 5 लॉन्च करते हुए कहा था कि भारत उनका दूसरा सबसे बड़ा यूजरबेस है और आने वाले समय में यह अमेरिका को पछाड़कर पहले नंबर पर पहुंच सकता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, ओपनएआई ने भारत में स्थानीय टीम के लिए भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। भारतीय बाजार कंपनी के लिए बेहद अहम है क्योंकि यहां यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसके साथ ही कंपनी ने भारतीय उपभोक्ताओं के लिए एक सस्ता सब्सक्रिप्शन प्लान भी पेश किया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग ChatGPT का इस्तेमाल कर सकें।
हालांकि, भारत में ओपनएआई को कानूनी चुनौतियों और गूगल के Gemini जैसे लोकल और ग्लोबल एआई मॉडल्स से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। इसके बावजूद, भारत में ChatGPT का ऑफिस खोलना ओपनएआई की एशियाई रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।
दिल्ली में ChatGPT का ऑफिस खुलने से न केवल भारतीय यूजर्स को बेहतर सेवाएं मिलेंगी बल्कि एआई सेक्टर में रोजगार और नवाचार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। यह कदम भारत को एआई टेक्नोलॉजी का बड़ा हब बनाने की दिशा में एक और अहम पहल माना जा रहा है।
#ChatGPT #OpenAI #दिल्लीऑफिस #AIइंडिया #सैमअल्टमैन