सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल   : टीवी का सुपरहिट रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) हर साल अपने कंटेस्टेंट्स और ड्रामों की वजह से सुर्खियां बटोरता है। सीजन 19 में तान्या मित्तल (Tanya Mittal) ने एंट्री के साथ ही खूब चर्चा बटोरी है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिजनेसवुमन तान्या कभी अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल तो कभी खुद को संस्कारी कहकर सुर्खियों में रहीं, लेकिन इसके साथ ही उन्हें ओवरएक्टिंग और नकली दिखावे के कारण ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा।

हालांकि, बिग बॉस के इतिहास में ऐसे कई कंटेस्टेंट्स रह चुके हैं जिन्हें दर्शकों ने “फुल ड्रामेबाज” करार दिया था। किसी ने बेबाक बयानों से माहौल गरमाया तो किसी ने अजीब हरकतों से शो में तड़का लगाया। ट्रोलिंग झेलने के बावजूद ये चेहरे लंबे समय तक शो में टिके रहे और शो को मसालेदार बनाने में अहम रोल निभाया।

सीजन 19 के दौरान तान्या मित्तल की तुलना भी उन्हीं कंटेस्टेंट्स से की जा रही है जो शुरुआत में ड्रामों के लिए हंसी का पात्र बने, लेकिन बाद में दर्शकों के लिए यादगार साबित हुए। यही वजह है कि भले ही तान्या को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा हो, लेकिन बिग बॉस के फैंस मानते हैं कि ऐसे “ड्रामेबाज कंटेस्टेंट्स” ही शो को एंटरटेनिंग बनाते हैं।

#BiggBoss19 #तान्यामित्तल #बिगबॉसड्रामा #सलमानखानशो #बिगबॉसकंटेस्टेंट्स