सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के लोकप्रिय विधायक भगवानदास सबनानी का जन्मदिन सोमवार को श्यामला हिल्स स्थित मानस भवन में नवप्रयास सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास समिति द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसके बाद सबनानी ने भगवान श्रीराम की आरती कर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों को प्रसाद एवं स्नेह भोज वितरित किया गया।कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों के साथ अपने प्रिय नेता का स्वागत करने पहुंचे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी मानस भवन पहुंचकर सबनानी को जन्मदिन की बधाई दी और उन्हें सरल स्वभाव एवं लोकप्रिय व्यक्तित्व वाला नेता बताया। उन्होंने बाबा महाकाल से सबनानी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।


इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णु दत्त शर्मा, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने भी बधाइयां दीं। अपने जन्मदिन पर विधायक सबनानी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने संकल्प लिया है कि स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देंगे और पौधारोपण को जीवन का हिस्सा बनाएंगे।

उन्होंने कहा, “आप सभी की उपस्थिति ने मेरे जन्मदिन को यादगार बना दिया है। मैं मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित सभी शुभचिंतकों का हृदय से आभारी हूं।” महापौर मालती राय, भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यती, पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी गोविंद गोयल, भाजपा प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल सहित अनेक सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी सबनानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

#भगवानदाससबनानी #जन्मदिन #भाजपाकार्यक्रम #मानसभवन #धूमधाम